फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद के अपहृत किशोर की हत्या

Tue, 30 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। मोहल्ला खेड़ा बलायीकोट से अपहृत किशोर निजाम की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपहर्ताओं ने उसका शव आंझी गांव के जंगल में स्थित कुएं में फेंक दिया। अपहरण एवं हत्या के पीछे वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोर के पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बलायीकोट निवासी निजाम उर्फ राजा (16) पुत्र इशनाद शनिवार सुबह लापता हो गया था। शाम को इशनाद के मोबाइल पर आई काल में तीन लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाला तो पता चला कि निजाम के पड़ोसी निसार पुत्र इकरार ने उसे अपहरण से कुछ समय पहले काल किया था। इस पर पुलिस ने निसार को हिरासत में ले लिया।

इस बीच इशनाद ने निसार को हिरासत में लिए जाने को गलत बताते हुए पुलिस से आपत्ति भी की, लेकिन पुलिस ने निसार से पूछताछ जारी रखा। निसार की निशानदेही पर पुलिस ने आंझी के पास एक बाग में बने कुएं से निजाम की लाश बरामद किया। लाश के ऊपर से हत्यारों ने कुएं में घास डाल दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की साइकिल और मोबाइल अभी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


निसार से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इलाके में चर्चा में है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की बेटी से निजाम का मिलना जुलना था। ऐसे में उसी मामले में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें