फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई स्कूटी , छात्र की मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते छात्र के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांडी चुंगी के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी रघुवीर सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे। उनकी शाहजहांपुर में तैनाती थी। साल 2004 में बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से मृतक आश्रित कोटे में पत्नी नौकरी कर रही हैं।

उनके परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा दो बेटियां सविता व नीतू और बेटा दीपक (15) सबसे छोटा था। दीपक शहर के महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार सुबह वह स्कूटी से शहर के श्रवण देवी मंदिर के निकट मैदान में क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ राधानगर निवासी साथी सचिन (16) पुत्र सुरेश चंद्र व गोपाल (17) पुत्र अंजनी भी स्कूटी पर सवार था।
विज्ञापन


सांडी चुंगी के निकट तेज रफ्तार स्कूटी दीपक से बेकाबू होकर रोड किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई, इससे तीनों घायल हो गए। हादसे में स्कूटी चला रहे दीपक के सिर में गंभीर चोर्टें आइं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें