टायर चोरी के आरोप में तीन पकड़े
शामली। टायर मार्केट निवासी अरशद व मोइन ने बताया कि उनके टायर कुछ दिन पूर्व चोरी हो गए थे। बताया जाता है कि शनिवार को अरशद वह मोइन अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। उसी दौरान तीन युवक आए तथा टायर बेचने की बात कहने लगे। तीनों युवकों ने टायर दिखाए तो अरशद ने चोरी हुए टायर पहचान लिए और तीनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया।
छह हजार रुपये चोरी किए
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी निवासी विकास पंवार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान पर दो युवक आए तथा बैठ गए। आरोप है कि आरोपियों ने वहां रखी उसकी पैंट की जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शांतिभंग की आशंका में चालान किया
शामली। माजरा रोड पर शुक्रवार रात एक युवक हंगामा कर रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया ओर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी राममेहर निवासी बागपत का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।