फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल गरजे सपाई, चौराहे पर बैठकर की नारेबाजी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से सपाइयों में उबाल है। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर विरोध जताया। सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान जाम लगने से लोग परेशान रहे।        

विज्ञापन

सोल्जर बोर्ड चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के वार्षिकोत्सव में जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोककर प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार तानाशाही और मनमानी करने में विश्वास रखती है। इस प्रकार के कृत्य की सपा घोर निंदा करती है। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नुमाइश चौराहे होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहे तक जुलूस निकाला। सोल्जर बोर्ड चौराहा जाम कर दिया और वहीं बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह, संतराम यादव, वरिष्ठ सपा नेता प्रहलाद मिश्रा, संजय कश्यप, मुकुल सिंह, जितेंद्र वर्मा, रहमत अली, अमित सिंह मीतू, रत्नेश यादव, रामज्ञान गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें