फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या में चार पर रिपोर्ट

Wed, 11 Apr 2018 11:57 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
भन्ना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरिगवां में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में मृतक के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में दो भाई भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी वजनदार और धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण हड्डी टूटने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

 ग्राम कोरिगवां निवासी भन्ना (75) मंगलवार रात भतीजे राजपाल की खेत में बनी झोपड़ी में सोने गया था। इसी दौरान उसके सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम डॉ. अमित मिश्रा की देखरेख में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार भन्ना के सिर से चेहरे की ओर आने वाली हड्डियां टूट गईं और इसी के कारण उसकी मौत हुई। मृतक के दूसरे भतीजे हेमराज उर्फ साधू ने गांव निवासी दिनेश और रजनीश पुत्रगण शिवराज, नीरज पुत्र तन्काई और राजेंद्र पुत्र जग्गी के विरुद्ध हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शाम लगभग चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें