फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से प्रधान पुत्र और साथी की मौत

Wed, 18 Apr 2018 12:03 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्राम प्रधान पुत्र और उसके साथी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर में चोट आई थी।

विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार की प्रधान खुशी कठेरियान पत्नी श्रीलाल का पुत्र विमलेश (32) प्रधानी का काम देखता था। वह मंगलवार को गांव निवासी साथी संजय (32) पुत्र रामबली के साथ ग्राम पंचायत के काम से ब्लाक बेंहदर गया था। वहां से काम निपटाने के बाद बाइक से थाना कासिमपुर जा रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर थाने के निकट बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने विमलेश को स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विमलेश दो भाइयों में बड़ा था। घटना से उसकी मां और पत्नी इंदू बदहवास हैं। वहीं संजय की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। उसकी पत्नी अनीता बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय प्रधान पुत्र विमलेश के साथ ग्राम सभा के कार्य में सहयोग करता था। थानाध्यक्ष कासिमपुर एसआई इरशाद खां ने बताया कि दोनाें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें