फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास मकान में मिली शराब

Sun, 05 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
शराब की पेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांडी/संडीला। आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने शनिवार रात सांडी कस्बा व संडीला के एक गांव में छापामार कर हरियाणा ब्रांड की शराब का जखीरा बरामद किया। सांडी कस्बा में थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मकान से शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव निवासी शिव शंकर राजपूत का एक मकान सांडी में भी है। सांडी वाले मकान से पुलिस थाना महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है। शनिवार देर रात आबकारी और पुलिस की टीम ने शिवशंकर के सांडी स्थित मकान पर छापा मारा। इस मकान में हरियाणा की शराब बरामद की गई। आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी ने बताया कि मकान से 210 पेटी पौवा और 85 पेटी बोतलों की शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 11 लाख है। इस मामले में शिवशंकर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तख्ताखेड़ा गांव निवासी अशोक के घर पर भी आबकारी और पुलिस ने छापा मारकर हरियाणा की 25 पेटी शराब बरामद की है। चौकी इंचार्ज नितिन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें