फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, छह लोग घायल 

Sun, 05 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुअरिया के पास बस और ट्रक की टक्कर के बाद बदहवास बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुअरिया चौराहे पर शनिवार की देर रात एक प्राइवेट बस ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इससे बस में सवार छह मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक बिहार से मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट बस राजस्थान जा रही थी। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के भुअरिया चौराहे के पास पहुंची ही थी कि सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बस का अगला शीशा टूट गया।

एक्सीडेंट से सहमे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। इसमें बिहार के सीतामढ़ी के शंभू, बेचन, आंनद कुमार, सर्वेश कुमार, बेकारू और शिवाजी को चोटें लगी।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उतार कर बस अपने गंतव्य के लिए फिर से रवाना हो गई।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि वे बस से राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। ड्राईवर ने लापरवाही पूर्वक बस चलाया और ट्रक में टक्कर मार दी। घायलों का कहना था कि वे अब राजस्थान नहीं जाएंगे। वापस अपने प्रदेश चले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें