फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में लखनौर में छापेमारी

Sat, 07 Oct 2017 10:54 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
आरोपी के घर के बाहर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पचदेवरा के ग्राम लखनौर में गुरुवार रात रामलीला के दौरान पुलिस पार्टी पर हुए हमले के आरोपियों की तलाश में शनिवार को पुलिस ने गांव में छापेमारी की। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। उनकी पकड़ को सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन

गुरुवार रात ग्राम लखनौर के मेले में रामलीला के दौरान ग्राम सहसोगा निवासी रामवीर पर जानलेवा हमले की जानकारी पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। दरोगा और सिपाही को पीटने के साथ ही हमलावर आरोपी को छुड़ा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिपाल व प्रधान परिजनों समेत छ: लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार अल सुबह पाली थाना व क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की फोर्स ने पीएसी के साथ गांव में छापा मारा। वहीं दूसरी ओर प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि ग्राम सहसोगा के मुन्ना सिंह व रामवीर से उनकी चुनावी रंजिश है। छह माह पूर्व भी उन पर एक फर्जी मुकदमा लिखाया गया था। गुरुवार को साजिश के तहत पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जबकि मेले में कोई विवाद नहीं हुआ था। साजिश के तहत ही पुलिस टीम पर हमला किया गया और आरोप उनके परिजनों पर लगा दिया गया। थानाध्यक्ष महेशपाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम पर हमला करने के बाद हमलावर जिस महिपाल को छुड़ा ले गए हैं, वह एक शातिर अपराधी है। सहसोगा निवासी महिपाल पर पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शाहजहांपुर पुलिस को महिपाल की लंबे अरसे से तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें