फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को जहर देकर मारा

Sat, 15 Apr 2017 11:34 PM IST
हरदोई
विज्ञापन
तीन बच्चों की मौत - फोटो : सौरभ/अमर उजाला, गाज‌ियाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई।
अरवल थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में जहर से नवविवाहिता की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसकी लाश कमरे में मिली। महिला का मायका कन्नौज में है। दस माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


कन्नौज के गुरुसहायगंज थाना के गिगियानी गांव निवासी संतोष कुमार ने बेटी चंद्रभागा (21) की शादी दस माह पूर्व थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी जितेंद्र कुमार (पुत्र) दिवंगत कलेक्टर के साथ की थी। संतोष ने बताया कि शादी के करीब दो महीने बाद ही पति व सास सियादेवी चेन, अंगूठी और रुपयों की मांग करने लगे।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई थी। इस बात पर ससुरालीजन आए दिन बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने कई बार फोन पर शिकायत की थी। उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया था। संतोष ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे जितेंद्र ने फोन कर चंद्रभागा के जहर खा लेने की जानकारी दी।

परिजनों व ग्रामीणों के साथ करीब 11 बजे वह बेटी की ससुराल पहुंचा। तब तक वह दम तोड़ चुकी थी और शव जमीन पर रखा था। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।

उधर, जितेंद्र का कहना है कि शुक्रवार देर शाम मां सियादेवी और पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर पत्नी को डांट दिया था। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोई थी। मां बगल के कमरे में थी।
विज्ञापन


वह बाहर लेटा था। सुबह कमरे में पत्नी मृत अवस्था में मिली। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव में पड़ताल की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें