फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा के लुटेरों ने डाला डेरा

Sat, 12 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बदमाशों के विषय में जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। उड़ीसा से आकर जनपद में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्यों के गिरफ्त में आने पर उन्होंने शहर कोतवाली में पचास हजार रुपये की लूट को भी स्वीकार किया है। वह लोग प्रदेश के कई शहरों में लोगों को निशाना बना चुके हैं। एक सप्ताह से जिले में आकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि कछौना में व्यापारी का जेवर भरा बैग लेकर भागने वाले दोनों बदमाश उड़ीसा प्रांत के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ इलाहाबाद में अस्थाई निवास बनाकर रहते हैं। उनके साथ जिले में उनके परिवार के तीन सदस्य थे। जिनका पता नहीं चल सका है। बदमाशों ने शहर कोतवाली क्षेत्र में एसबीआई की कृषि विकास बैंक से पचास हजार रुपये लेकर जा रहे वृद्ध से भी लूट की थी। इसके बाद उन्होंने कछौना में जाकर व्यापारी पवन अग्रवाल का जेवर से भरा बैग लेकर फरार हुए। जिनको पब्लिक के सहयोग से पकड़ा गया।

ये लोग छोटा मोटा सामान बेचने के लिए आते और उसी के आधार पर रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं। एक सप्ताह से जिले में डेरा डाले थे। लूट का पैसा इन लोगों ने अपने साथियों को दे दिया था। उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। कहा कि इस कार्य में सहयोग करने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी राम लाल राय, सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह, सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद, शहर कोतवाल सुजीत दुबे, कछौना थाना प्रभारी आर के सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें