फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की मौत

Thu, 24 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता संदिग्ध रूप से आग से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के नौसहरा निवासी नीलम (26) पत्नी धर्मपाल मंगलवार की रात घर में संदिग्ध अवस्था में आग लगने से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक युवती के पिता अमर पाल निवासी करावां मझिला ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी की थी। उसके एक वर्ष की पुत्री है।

आरोप लगाया कि पति और सास उनसे अतिरिक्त दहेज में पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इन लोगों ने उसकी बेटी को आग लगाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें