कस्बा के मोहल्ला खतराना निवासी बाइक सवार वकील को बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनके फोन से परिजनों को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वकील को लखनऊ रेफर किया गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
नगर के मोहल्ला खतराना निवासी कृष्णदेव अग्निहोत्री (60) सवायजपुर तहसील में अधिवक्ता थे। बुधवार सुबह 9 बजे घर से बाइक पर सवायजपुर तहसील जा रहे थे। रास्ते में सांडी के चौधरियापुर तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से वे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में चोट लगने के चलते डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत से उनके घर में मातम छा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता हेलमेट लगाए थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी है। सवायजपुर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन बिलग्राम के अध्यक्ष सियाराम यादव, अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन के महासचिव सज्जाद हुसैन समस्त अधिवक्तताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।