फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : logo
विज्ञापन
टोडरपुर (हरदोई)। फुंसी का इलाज कराने गए बच्चे की झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के गांव आंझी निवासी प्रेमपाल के छह साल के बेटे अनुराग और चार वर्षीय बेटी को फुंसियां निकल आईं थीं। प्रेमपाल शनिवार दोपहर 11 बजे दोनों को गांव के झोलाछाप डाक्टर यामीन के पास ले गया। आरोप है कि झोलाछाप ने दोनों बच्चों को इंजेक्शन लगाया। घर लाने के कुछ देर बाद अनुराग के शरीर में ऐंठन होने लगी। परिवार के लोग उसे फिर यामीन के पास ले गए। उसने बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को हरदोई ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

शाम को पिता ने थाने जाकर झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने टरका दिया। रविवार सुबह फिर परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने यामीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसओ मझिला विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें