फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुताई के दौरान हैरो से कट गया मासूम

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
सलेमपुर में अनमोल के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिहानी इलाके सलेमपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर तेरह वर्षीय मासूम छात्र की हैरो से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। वह जूनियर हाईस्कूल मनिकापुर में कक्षा सात का छात्र था।  सलेमपुर चौगवां गांव के जगदीश प्रसाद बुधवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके तेरह वर्षीय पुत्र अनमोल ने ट्रैक्टर पर बैठने की जिद की। इस पर उन्होंने चालक रामधार से अनमोल को भी ट्रैक्टर पर बैठा लेने को कहा। जुताई के दौरान किसी तरह से अनमोल ट्रक से छिटक कर नीचे गिर गया और पीछे बंधे हैरो की चपेट में आ गया।

बाप की आंखों के सामने ही हैरों के धारदार ब्लेडस में फंस कर उसका शरीर कई जगह से कट गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर मृतक का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अनमोल जूनियर हाईस्कूल मनिकापुर में कक्षा सात का छात्र था और चार भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। हादसे को लेकर पूरे गांव में मातम छा गया। टुकड़ों में बंटे अनमोल के शव के आसपास गांव वालों की भीड़ जमा रही। मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लए भी घर पर गांव वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें