कंप्यूटर सेंटर की छत में नकब काटकर घुसे चोर।
- फोटो : amar ujala
मल्लवां। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव रोड पर रविवार रात कं प्यूटर सेंटर की छत में नकब लगाकर घुसे चोर डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। सुबह सेंटर पहुंचे संचालक ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी जावेद हुसेन रिजवी पुत्र बदरुल हसन हरदोई-उन्नाव रोड पर एक दुकान में कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने करीब आठ बजे सेंटर का शटर खोला।
दुकान का सामान गायब था। छत में नकब लगी थी। चोर दुाकन में नकब लगाकर वहां पर रखे 4 लैपटाप, 2 इन्वर्टर, 3 एलसीडी, 4 चार्जर, 2 प्रिंटर एक स्कैनर और आधार कार्ड बनाने वाला सामान समेट ले गए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।