फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत

Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नयागांव में मंगलवार देर रात बालिका की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बालिका परिजनों के साथ खेत पर गई थी। सोते समय अंधेरा होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी राम निवास मंगलवार को रात करीब आठ बजे गेहूं की मड़ाई करने गया था। साथ में ही पत्नी व बेटी शची (4) भी गई थी। राम निवास व उसकी पत्नी थ्रेसिंग करने लगे। इस दौरान शची को नींद आने लगी थी। इस पर रामनिवास ने बेटी को ट्रैक्टर के सामने की कुछ दूरी पर सुला दिया था।
विज्ञापन


थ्रेसिंग होने के बाद रामनिवास ने चालक से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को कहा। ट्रैक्टर को हटाने से पहले वह शची को उठाना भूल गया। इसके चलते चालक को अंधेरे में शची दिखाई नहीं दी। इससे वह ट्रैक्टर के नीचे कुचल गई। हादसे में सिर व शरीर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों ने उनको कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें