जिले में चोरों का गैंग सक्रिय है। गैंग ने पिछले तीन दिन में शहर व देहात कोतवाली क्षेत्र में तीन दुकानों को निशाना बनाया। इन तीनों ही दुकानों के शटर एक ही तरीके से तोड़े गए थे। महोलिया शिवपार में सर्राफा की दुकान का शटर खोलते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पहचान भी कैद है। इसके बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शहर क ोतवाली व देहात कोतवाली में पिछले तीन दिनों चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया था। चोरों ने तीनों दुकानों के शटर एक ही तरीके से तोड़े हैं। इससे यह साबित होता है कि तीनों की वारदात एक ही गैंग के सदस्यों ने अंजाम दी है।
देहात क ोतवाली के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी सुशील गुप्ता की हरदोई-सीतापुर रोड पर बाइपास के निकट सर्राफा की दुकान है। 8 दिसंबर की रात चोरों ने इस दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने शटर के नीचे के हिस्से में लोहे की राड डालकर ऊपर उठाया था। शटर के नीचे से दुकान में घुसे चोर ढाई किलो चांदी व दो तोला सोने के गहने समेट ले गए थे। दुकान के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पहचान कैद हुई है।
इसी तरह शनिवार रात चोरों ने शहर कोतवाली में बिलग्राम चुंगी के निकट सदर बाजार निवासी लक्ष्मीकांत की सर्राफा की दुकान व पड़ोसी गोपाल रस्तोगी की कीटनाशक की दुकानों के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दोनों ही दुकानों के शटर एक ही तरीके से नीचे से राड डाल कर उठाए गए थे। देहात कोतवाली के कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि फुटेज में चोरों की पहचान कैद हुई थी।
अंधेरा होने के कारण ठीक से चेहरे पहचान में नहीं आए हैं। फिलहाल चोरों क ी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि देहात कोतवाली व शहर कोतवाली में दुकानों के शटर तोड़े जाने का मामला संज्ञान में है। यदि शटर तोड़े जाने का तरीका एक जैसा है तो चोरों क ा गैंग सक्रिय होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रयास किया जा रहा है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।