फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट मांगने के विवाद में फायरिंग, दो घायल

Wed, 18 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के खजोहना गांव में वोट मांगने के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन पुलिस ने उन दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सेहालत गंभीर देख चिकित्सक ने एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ व दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का प्रयास व बलवा का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार की रात थाना क्षेत्र के खजोहना गांव के प्रधान मोहम्मद अकरम के भाई मुशीर, मुजीम व अदीम उर्फ नवाब समेत कुछ अन्य लोग कहारटोला में प्रधानी के लिए वोट मांग रहे थे। उसी बीच गांव के मोहम्मद अनस, आजम, अफजाल, दिलशान वहां आ गए और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।

देखते ही देखत फायरिंग की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों से कई राउंड फायर हुए। एक पक्ष के अदीम उर्फ नवाब व दूसरे पक्ष के कुद्दुस को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र ले आई।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने नवाब को ट्रामा सेंटर लखनऊ व कुद्दुस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे, एसओ कछौना रनवीर सिंह, एसओ बघौली जावेद अहमद, कोतवाल संडीला डीपी सिंह व एसओ कासिमपुर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात होने से गांव छावनी में तब्दील हो गया। रात में ही ग्रामीणों ने गांव खाली कर खेतों में रात गुजारी।

क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे ने बताया कि एक पक्ष के छह लोग व दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य कोई घटना न हो इसके  लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें