हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कंडहुना गांव निवासी युवक की सोमवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक खेत में मिली। वह सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
देहात क ोतवाली क्षेत्र के कंडहुना गांव निवासी राम नरेश (40) पुत्र सियाराम सोमवार सुबह 10 बजे खेत पर जाने की बात कहकर निकला था।
लगभग 11 बजे खेताें की तरफ गए ग्रामीणों को उसकी लाश जगतपाल के खेत में मिली। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया था । सूचना पर कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने रंजिश आदि से इंकार करते हुए अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई राजेश तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज क ी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। क ोतवाल ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।