फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुरवा निवासी व्यक्ति ने दामाद समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पचदेवरा पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकपुरवा निवासी लालाराम ने बताया कि उसने बेटी रेनू (23) का विवाह चार साल पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उबरीखेड़ा निवासी सचिन पुत्र राम प्रकाश के साथ किया था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को परेशान करने लगे। 20 मार्च को दामाद सचिन ने फोन कर बताया कि रेनू जल गई है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक रेनू को अस्पताल भेजा जा चुका था। लालाराम ने बताया कि सीएचसी से रेनू को पहले शाहजहांपुर और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। 21 मार्च को रेनू की मौत हो गई। लालाराम ने पति सचिन, नंद अंजली, सास और ससुर राम प्रकाश पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। एसओ पचदेवरा लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें