फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या

Thu, 08 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
muder - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। लोनार थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव से 23 नवंबर को लापता हुए बालक की सड़ी गली लाश गुुरुवार को गन्ने के खेत में मिली। पास पड़े कपड़ों से बच्चे की शिनाख्त की गई। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कुकर्म के बाद बालक की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र की की ग्राम पंचायत ऐजा के मजरा खुटेहना निवासी अहिलू गौतम का बेटा विनीत बाबू उर्फ चुइयां (7) पांच बच्चों में सबसे छोटा था। अहिलू की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके बच्चों की देखभाल छोटे भाई की पत्नी करती है। विनीत पड़ोस के गांव रामनगर के प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था।

22 नवंबर को विनीत खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। अहिलू ने 25 नवंबर को लोनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें बताया कि गांव का ही रिखपाल उर्फ दरोगा (20) पुत्र मेवाराम भी 22 नवंबर से लापता है। पुलिस ने रिखपाल के बारे में गांव में पता लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान जानकारी मिली कि रिखपाल के साथ 22 नवंबर को विनीत को देखा गया था। इस पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। गुरुवार को पुलिस ने रिखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि उसने सच उगल दिया। रिखपाल पुलिस को गन्ने के उस देख में ले गया, जहां विनीत की लाश पड़ी थी।

थानाध्यक्ष एके राय ने बताया रिखपाल बहला फुसलाकर विनीत को गन्ने के खेत में ले गया था। वहां कुकर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद  शव वहीं छोड़ कर भाग निकला। कपड़ों से बालक की शिनाख्त की गई। शव को पोस्टमार्टम के  लिए भिजवाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें