डिप्टी सीएमओ कार्यालय गेट का टूटा ताला
- फोटो : amarujala
हरदोई। चोरों ने बुधवार रात जिला अस्पताल को अपना निशाना बनाया। चोरों ने डिप्टी सीएमओ कार्यालय का ताला तोड़कर दो टाइपिंग मशीनें चुरा लीं। वहीं, एंबुलेंस के कार्यालय का भी ताला तोड़ दिया। जहां से चोर एक बिजली का बोेर्ड ले गए। सुबह कार्यालय खोलने गए कर्मचारियों को ताला टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
जिला अस्पताल में बुधवार रात चोरों नेे डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के कार्यालय का ताला तोड़ दिया। कार्यालय में रखी दो टाइपिंग मशीन पार कर दी। चोर मौके पर साबुन और गमछा बनियान छोड़ गए। वारदात को अंजाम देकर चोर ताला भी साथ ले गए। इसी तरह पड़ोस में स्थित एंबुलेंस कार्यालय में भी चोर ताला तोड़कर बिजली का बोर्ड चुरा ले गए।
एंबुलेंस प्रभारी विकास मणि त्रिपाठी ने बताया अन्य कोई सामान नहीं ले जा पाए हैं। गुरुवार सुबह कार्यालय खोलने आए कर्मचारियों को ताले टूटे मिले। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया चोरी की जांच की जा रही है।