फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों की खींचतान में सांडी में बवाल

Mon, 18 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
firing - फोटो : logo
विज्ञापन
सांडी। पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों को अपने -अपने पक्ष में करने के लिए सोमवार को बवाल हुआ। पक्ष एवं विपक्ष के लोग पहले सड़क पर असलहे लहराए फिर थाने में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। दोनों पक्ष तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच सत्ताधारी दल के एक नेेता का फोन पहुंचा और पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया।
विज्ञापन


सांडी नगर पालिका में पक्ष और विपक्ष में कई महीनों से टकराव चल रहा है। इस कारण अभी तक बजट को लेकर बोर्ड बैठक नहीं हो पाई है। ईओे ने पहले 26 मई फिर 26 जून को बैठक बुलाई, लेकिन 17 सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। कोरम के अभाव में दोनों ही बार बैठकें नहीं हो पाईं।

अब 20 जुलाई को बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर पक्ष एवं विपक्ष तटस्थ सभासदों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। सोमवार को विरोधी खेमे की अगुवाई कर रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष के एक सहयोगी ने वार्ड पांच के सभासद संतोष को लेने उनके घर गया था। दोनों घर से निकले ही थे कि दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से भीड़ बढ़ने पर असलहे भी लहराए गए। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के एक रिश्तेदार की दुकान के सामने दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी भी थाने पहुुंचे और दोनों पक्षों को बैैठाकर बातचीत शुरू की। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौच होने लगी। बात बढ़ने पर हंगामा शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटककर दोनों पक्षों को खदेड़ा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर लिखी और थाने पहुंचे। इसी बीच सत्ताधारी दल के एक नेता का फोन आ गया। इस पर पुलिस ने किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सभासद संतोष सहित दोनों पक्षों को पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें