फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे से बेचा जा रहा गेहूं एसडीएम ने पकड़ा

Mon, 18 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पकड़ा गया गेहूं पैलानी थाने में रखा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसपुरा। सरकारी कोटे का आठ क्विंटल गेहूं कालाबाजारी करते समय एसडीएम और थानाध्यक्ष ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने गेहूं कब्जे में ले लिया है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसडीएम का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 10 बजे जसपुरा ग्राम पंचायत की कोटेदार सभारानी की दुकान से आठ क्विंटल गेहूं बेचा जा रहा था। किसी ने एसडीएम को खबर कर दी। एसडीएम पुष्पराज सिंह और पैलानी थानाध्यक्ष महेश सिंह ने उसी समय कोटे की दुकान में छापा मारा और गेहूं ब्लैक करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

गेहूं जसपुरा थाने में रखवा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार सभारानी के विरुद्ध कालाबाजारी, घटतौली और अधिक कीमत वसूलने की कई बार शिकायतें की गई। साथ ही आरोप लगाया कि समाजवादी राहत पैकेट से सामान कटौती कर लेती है। इसकी भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उपभोक्ता राजबहादुर, इदरीश, ननकू, कामता, बबली, गट्टी, सीताराम आदि ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कोटा बर्खास्त करने की मांग की। उधर, सोमवार को शाम तक कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस बाबत एसडीएम पुष्पराज सिंह का कहना था कि कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल कोटेदार या गेहूं के खरीदार को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें