फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटी कैमरे ने पकड़वाया टप्पेबाज

Sun, 28 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
टप्पेबाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांडी। रिटायर्ड दरोगा से टप्पेबाजी करने वाले एक बदमाश को बैंक मेें लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने 86 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के गंजरी गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामविलास वर्मा क ी बाइक की डिग्गी से 23 अगस्त को टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये पार कर दिए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया राम विलास ने कस्बे की स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वह स्कूल के बाहर बाइक खड़ी करके गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक की डिग्गी से रुपये निकाल लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में घटना वाले दिन चार अज्ञात लोग दिखाई दिए थे। जिसमें शहर कोतवाली के माधौपुर गांव निवासी रामानंद पुत्र स्वामी दयाल समेत चार लोगों की पहचान हुई थी। इसी के आधार पर शनिवार को रामानंद को जगदीशपुर रोड पर गिरफ्तार किया गया, उसके पास से 86 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि रामानंद और उसके साथी दरोगा का बैंक से निकलने के बाद से पीछा कर रहे थे। तीन अन्य साथियों में संतोष पुत्र जदुनाथ निवासी सथरा, भूपेंद्र उर्फ बुकरा पुत्र मौजी लाल निवासी रथोरिया और अशोक कुमार पुत्र उमेदन निवासी माधौपुर शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें