फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पास मिला व्यापारी का शव

Wed, 15 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
थाने में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली। दघेलपुरवा गांव के बुधवार की सुबह व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में गांव के करीब पुलिया के पास पड़ा मिला। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। दुकानदार शाम को दुकान बंदकर मोपेड से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


  पाली थाना क्षेत्र के गांव दघेला निवासी सत्य बक्स सिंह (54) की रूपापुर चौराहे पर जूते की दुकान है। मंगलवार को देर रात तक सत्यबक्स सिंह दुकान से घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उन्हें फोन लगाया लेकिन मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। भतीजे सर्वेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने गांव से रूपापुर तक उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

बुधवार गांव के एक किमी दूर दलेला पुलिया के पास सत्यबक्स की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव के पास ही चप्पल, चश्मा रखा था और पास ही मोपेड भी खड़ी थी। मोपेड की चेन नहर में पड़ी मिली। मौके पर कीटनाशक की एक पुड़िया भी मिली है। उसके सिर पर गहरे घाव थे। सर्वेश का आरोप है कि हत्या कर शव गांव के किनारे फेंका गया है। मौका ए वारदात के हालात हत्या की गवाही दे रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अकाल मौत का शिकार हुआ पूरा परिवार
सत्यबक्स का पूरा परिवार अकाल मौत का शिकार हुआ। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे थे। करीब 15 साल पहले बेटी गुड़िया (सात) और बेटे अजय (पांच) की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दूसरी बेटी नीतू की शादी के दो साल बाद सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई। बेटे विजय कुमार की शादी के बाद करीब पांच साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत के बाद बहू भी मायके चली गई। इसके बाद से सत्य बक्स बिल्कुल अकेला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें