माधौगंज/गोपामऊ। चोरों ने दो थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात तांडव मचाया। दो घरों, मदरसा और दुकान से लाखों का माल लेकर चंपत हो गए।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी राम लडै़ते के घर में शनिवार की रात चोर दीवार में सेंध लगा कर नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। गृह स्वामी ने बताया कि चोर दस हजार सात सौ रुपये, दो जोड़ी झुमकी, एक मांग बेंदी, हार, कमर पेटी, सोने की चेन, तीन जोड़ी पायल, 15 किलो पीतल के बर्तन आदि लेकर फरार हो गए।
इसके बाद गांव के सुंदर लाल के घर में सेंध लगाई। मगर वहां से कुछ ले जा नहीं सके। इधर, थाना क्षेत्र के कस्बा पटेल नगर निवासी विमल के घर का ताला तोड़ कर चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना के समय परिजन लखनऊ गए थे और उनके किरायेदार राघवेंद्र भी किसी कार्यक्रम में शामिल होेने गए थे।
इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा गोपामऊ में संचालित मदरसा में लगी सोलर लाइट की प्लेटें चोर खोल ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर मौलाना शुमशुद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चोरों ने कस्बा के बस स्टैंड के पास संचालित गौरव मोबाइल शाप का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। चौकी प्रभारी अमित कुमार भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।