फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से भाइयों की मौत

Thu, 12 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तत्यौरा के निकट बाइक सवार भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिला चिकित्सालय में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


 लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदना निवासी सुमित उर्फ पप्पू (23) प्रभुदयाल को गुरुवार सुबह तेज बुखार आ गया था। दोपहर तक भी जब उसे राहत नहीं मिली तो शाम को वह अपने छोटे भाई दयाराम (15) के साथ बाइक से दवा लेने के लिए हरदोई आ रहा था। बाइक सुमित चला रहा था, जबकि दयाराम पीछे बैठा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर ग्राम तत्यौरा के निकट किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर सिर के बल जा गिरे। इसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों घायलों को देखकर 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

पुलिस से पहले एंबुलेंस पहुंच गई तो राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। सुमित के पास मिले मोबाइल फोन से उसके बहनोई पारसपाल निवासी मन्नापुरवा कोतवाली शहर का था। पारसपाल को अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी दी तो पारसपाल अपनी पत्नी विशुनादेवी के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। भाइयों के शव देखकर विशुनादेवी बिलख पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें