फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार देर रात उसे 108 एंबुलेंस से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने लूट कर फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्नाव के थाना सफीपुर तहत मऊमूसलपुर गांव निवासी नीरज गुप्ता (35) पुत्र खुशीराम दो साल से परिवार के साथ कांशीराम कालोनी में रहता था। वह आवास विकास निवासी एक युवक का आटो किराए पर चलाता था। शनिवार देर रात वह हरदोई सीतापुर रोड पर महोलिया शिवपार के पास घायल अवस्था में मिला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया था।

जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। भाई विकास ने लूटपाट कर फेंके जाने का आरोप लगाया है। विकास का यह भी आरोप है कि आटो, मोबाइल और डीएल गायब है। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि परिजनाें की तरफ से उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के दौरान मोहल्ला वासियों ने बताया कि वह नशे की हालत में आटो से गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें