फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दंपति पर किया हमला

Wed, 26 Sep 2018 12:12 AM IST
hardoi
विज्ञापन
घायल अरुण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर नगरिया में भूमि विवाद के कारण दबंगों ने दंपति पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पिथनापुर नगरिया निवासी अरुण कुमार (45) पुत्र राम सेवक के घर के बाहर खाली भूमि पड़ी है। इस भूमि को लेकर उनका गांव के ही रामतीर्थ से विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह इस भूमि पर नींव भर रहे थे। इसको लेकर रामतीर्थ और उसके परिजनों ने अरुण पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसे बचाने आई पत्नी सोनी (40) को भी फावड़ा मारकर घायल कर दिया। अरुण की तहरीर पर रामतीर्थ, राम नरेश, उमेश और सौरभ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें