फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बाइक सवारों ने हार्डवेयर व्यापारी को लूटा

Thu, 17 Sep 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हुए मॉडल टाउन में घर के बाहर ही हार्डवेयर व्यापारी को लूट लिया। बुलेट सवार बदमाशों ने पिस्टल प्वाइंट पर व्यापारी से सोने की चेन और 15 हजार की नकदी लूट ली और भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के 86-आर निवासी राजेश जैन की सिटी थाने के सामने हार्डवेयर की दुकान है। दोपहर तीन बजे वह स्कूटी से घर आ रहे थे। राजेश ने घर के सामने स्कूटी खड़ी की ही थी कि पीछे से आए बुलेट सवार दो बदमाशों में से एक ने राजेश के सिर पर पिस्टल तान दी।

बदमाशों ने धमकाते हुए उसकी चेन और हाथों में 15 हजार रुपये की नकदी भरा बैग छीन असलहा लहराते हुए भाग गए। मामले की सूचना पर नाकेबंदी करने के आदेश देने के साथ ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजेश ने पुलिस को बताया कि बुलेट चला रहा बदमाश गठीले बदन का था और उसके सिर पर हेल्मेट था। वहीं पीछे बैठा बाइक सवार गोरे रंग का था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद आसपास की गली और सड़क किनारे मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट्स
पीड़ित की ओर से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। - कर्मबीर खटाना, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें