हरदोई। पुलिस ने अभियान चलाकर में शराब, उपकरण के साथ 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। लहन और भट्ठियां नष्ट कर दी। पिहानी थाना क्षेत्र में शराब बनाने की सात भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से 1000 लीटर से अधिक लहन, एक क्विंटल गुड़, 100 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में 10 लीटर शराब, 50 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, कासिमपुर थाना क्षेत्र में 30 लीटर शराब, 250 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टड़ियावां संवाददाता के अनुसार, एसआई विवेक वर्मा ने ग्राम अहिरोरी निवासी रामदयाल के घर पर छापा मारकर पांच लीटर कच्ची शराब व भट्ठी व अन्य उपकरणों के साथ रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सिपाही मनोज तिवारी व बसंत पटेल ने निरंजनपुरवा गांव के पास कट्टी में शराब ले जाते हुए अहिरोरी निवासी मनोज व गुड्डू को दबोच लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।