फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-करावां मार्ग पर एफसीआई गोदाम के निकट शुक्रवार को शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश का दावा है कि पुलिस उसे घर से उठा लाई और फिर एफसीआई गोदाम के पास गोली मार दी।

विज्ञापन

  पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गत 29 जनवरी को परिषदीय विद्यालय के शिक्षक सुशील की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रौतापुर निवासी रक्षपाल (32) पुत्र सुरेंद्र की तलाश थी। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रक्षपाल रिश्तेदार के साथ बाइक से करावां जा रहा है। इस पर पिहानी पुलिस टीम ने रक्षपाल को पिहानी-करावां मार्ग पर एफसीआई गोदाम के निकट घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से रक्षपाल गिर पड़ा। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल रक्षपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी भेजा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रक्षपाल ने बताया कि वह घर पर था। पुलिस टीम उसे और उसके छोटे भाई को उठा लाई। इसके बाद एफसीआई गोदाम के निकट गोली मार दी। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने रक्षपाल की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि रक्षपाल के विरुद्ध मझिला थाने में आठ, पिहानी में एक, लखीमपुर खीरी में पांच और बदायूं में एक मामला दर्ज है। अधिकतर मामले लूट और डकैती के हैं।

पिता की हत्या का बदला लेने को बन गया अपराधी  
जिला अस्पताल में भर्ती रक्षपाल ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र की हत्या वर्ष 2010 में गांव निवासी पीटर ने की थी। 2016 में रक्षपाल ने पीटर की हत्या कर पिता की मौत का बदला लिया था। इसके बाद उसने डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने लखीमपुर जनपद में भी घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें