फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदा न करने व बंधक संपति को बेंचने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। कारोबार के नाम पर लाखों रुपये कर्ज लेने और उसकी अदायगी न करने के मामले में सोमवार को पीएनबी प्रबंधन ने तीन कर्जदारों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बैंक के अधिकारी श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि लखनऊ-हरदोई रोड स्थित सूर्या होटल के संचालक विमल कुमार और उनकी पत्नी कुसुमलता ने सरसों के तेल व्यवसाय के लिए 2013 में कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 25 लाख रुपये कर्ज लिया था। बैंक ने 12 जनवरी 2018 को निरीक्षण किया तो पता चला कि कर्ज से स्थापित उद्योग और संपत्ति को कुसुमलता व विमल कुमार ने बिना बैंक को सूचना दिए बेच दिया। कर्ज की अदायगी भी नहीं की गई है। उन पर लगभग 23 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में दी गई तहरीर में बताया कि कस्बे के मोहल्ला हजाराबाग निवासी प्रतिभा सिंह पत्नी श्याम सिंह ने बैंक से कृषि यंत्र उद्योग के लिए 2014 में 11.80 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बैंक को सूचना दिए बिना ही बंधक संपत्ति को बेच दिया गया है। बताया कि कर्जदार पर 11.32 लाख रुपये का बकाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

तीन कर्जदारों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें