फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रदोई मार्ग पर लाइनमैन का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत होने के मामले में नाराज परिजनों ने गुरुवार को उपकेंद्र के पास मुख्य मार्ग पर संविदाकर्मी का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पिहानी उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर तैनात संविदाकर्मी विनय कुमार उर्फ पप्पू (40) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम खेरापुरवा कोतवाली पिहानी की बुधवार की शाम जाकिरपुरवा गांव के पास एचटी लाइन की मरम्मत करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना में उपकेंद्र के कर्मियों की लापरवाही की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन बालकराम, धीरू, प्रेमवती व शांति आदि ने उपकेंद्र के पास हरदोई पिहानी मार्ग पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजन कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद कोतवाल राकेश यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन लगातार डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम लगाए बैठे रहे, इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद कोतवाल ने परिजनों को जैसे तैसे समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी उपकेंद्र कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल के समझाने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इसके बाद सड़क यातायात बहाल किया गया।
इंसेट
सीयूजी पर नहीं लिया था शटडाउन
पिहानी। जेई हंसराज यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक ने शट डाउन सब स्टेशन के सीयूजी नंबर पर फोन कर नहीं लिया था। उसने एक अन्य संविदाकर्मी सत्य प्रकाश के मोबाइल पर कॉल कर लाइन बंद करने को कहा था, जो गलत है। बताया कि सत्यप्रकाश ने एसएसओ को जानकारी देने के बजाय खुद की शटडाउन देने का प्रयास किया, लेकिन लाइन बंद नहीं कर सका, जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें