फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर में एक माह से बंद पड़े मकान को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। घर से नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार को घर पहुंचे दंपति को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम चचरापुर निवासी सुरेश बाबू शुक्ला ने बताया कि एक माह पूर्व वह नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था। पत्नी रीना बीमार चल रही है। वह शहर स्थित मायके में इलाज करा रही है। इस बीच घर में ताला पड़ा रहा। मंगलवार सुबह वह पत्नी के साथ चचरापुर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा मिला। कमरे में रखे तीन बक्सों का ताला टूटा था। उसमें रखे 10 हजार रुपये समेत लगभग एक लाख रुपये का जेवर गायब था। चोर मकान के पिछले हिस्से में खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर से नगदी और जेवर चोरी
- चचरापुर में हुई घटना, परिवार था बाहर
- मकान की खिड़की तोड़कर घुसे चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें