अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में बुधवार रात उधार पान मसाला न देने पर अधेड़ की हत्याके मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सिर और गुप्तांग में चोटों के कारण मौत की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है।
ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ उर्फ विदई (50) की गांव में ही परचून की दुकान थी। दुकान पर पान मसाला भी बिकता था। आरोप है कि बुधवार रात गांव निवासी दर्शन ने पान मसाला उधार न देने पर अपने पुत्रों पिंटू, सोनू और उसकी पत्नी कुसमा ने वेदनाथ की पिटाई कर दी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में वेदनाथ के पुत्र शीलू की पत्नी बिट्टा की तहरीर पर दर्शन, सोनू, पिंटू और कुसमा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार को बरगदिया मोड़ के पास से सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वेदनाथ के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि सिर और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है।
-उधार पान मसाला न देने पर हुई थी हत्या