फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

हरदोई। युवक ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होने पर जान देने की बात लिखी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।


शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा पुरवा निवासी शिवम् तिवारी (24) पुत्र नागेंद्र तिवारी ने शुक्रवार देर रात घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होने पर जान देने की बात लिखी है। मृतक के भाई पवन तिवारी ने बताया कि उसका भाई एक निजी कंपनी में काम करता था। वर्तमान में वह रेलवेगंज में एक एजेंसी पर काम करता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी प्रियंका और आठ माह का एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने किसी पर किसी तरह की कोई शंका व्यक्त नहीं की है।

-मानसिक रूप से परेशान रहता था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें