फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान को चाकू मारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
सोमवार देर रात खेत में पंपसेट की रखवाली करने के लिए सोए किसान को बदमाशों ने दबोच लिया। उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के दश्योली गांव निवासी अतर सिंह (45) पुत्र खेमकरन किसान है। उसने खेतों में गेहूं की फसल बोई है। कुछ दिन पहले उसने बोरिंग कराई थी। सोमवार रात एक बजे वह झोपड़ी में सो रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे दबोच लिया। उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। अतर सिंह के चीखपुकार मचाने पर आसपास खेतों पर सो रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार सुबह अतर सिंह परिजनाेें के साथ थाने पहुंचा। अतर ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। बताया कि अज्ञात हमलावर थे। कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें