छत पर निर्माण के प्रयास में चली ईंटें, महिला को धकेला
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी स्वर्गीय विनोद के मकान मेें दुकानें बनी हैं। कुछ साल पहले विनोद ने एक दुकान मोहल्ले के समीर को बेची थी। दो साल पहले विनोद की मौत हो गई थी। पत्नी रेखा (45) के अलावा दो बेटे शैलेंद्र व प्रशांत हैं। बेटा शैलेंद्र रेडीमेड की दुकान चलाता है। समीर ने भी दुकान एक युवक को बेच दी थी। कुछ दिनों से वह लोग दुकान की छत कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को भी दी गई थी। मंगलवार सुबह वह लोग छत पर निर्माण कराने की नीयत से पहुंचे। रेखा ने इसका विरोध किया। जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों र्ने इंटों से हमला कर दिया। इसके बाद छत पर पहुंचे हमलावरोें ने रेखा के साथ मारपीट कर छत से धकेल दिया। बचाव करने पहुंचे बेटे शैलेंद्र (17) को भी पीट दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के अभिषेक (25) चुटहिल हो गए। मोहल्लेवासियों की सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने भी हमलावर्र इंटें फेंकते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है।