फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत के बाद चचेरे देवर ने भी लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खसौरा में शनिवार सुबह विवाहिता का शव मिलने के बाद उसके चचेरे देवर ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खसौरा निवासी स्वदेश ने आठ माह पहले उड़ीसा की रहने वाली प्रिया (25) के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों गांव में ही रहने लगे थे। शनिवार सुबह प्रिया का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। पति की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार को ही प्रिया का अंतिम संस्कार किया गया था। अभी चिता ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि प्रिया के चचेरे देवर कुलदीप (20) पुत्र वेदप्रकाश ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव गांव निवासी दिनेश तिवारी के खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि स्वदेश और कुलदीप के बीच प्रिया को लेकर अक्सर मारपीट होती थी। शनिवार शाम भी स्वदेश ने कुलदीप को प्रिया की मौत का जिम्मेदार बताकर मारपीट की थी। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कुलदीप की मौत की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें