फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक हेल्पर लापता, दो के खिलाफ रिपार्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहानी(हरदोई)। लगभग तीन माह से लापता चल रहे थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा गांव निवासी ट्रक हेल्पर का अब तक पता नहीं चल सका है। गुरुवार को मां की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी पृथ्वीराज ने बताया कि बेटा सचिन (19) ट्रक व बस आदि पर हेल्पर का कार्य करता था। 15 अक्तूबर डर्रा निवासी विनोद पुत्र रामचंद्र व पिंटू निवासी अब्दुल्ला नगर सचिन को हेल्परी करने की बात कह कर अपने साथ ले गए थे। तब से बेटा वापस नहीं आया। बेटे को काफी तलाश किया, उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। लक्ष्मी देवी ने विनोद व पिंटू पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



ट्रक हेल्पर लापता, दो के खिलाफ रिपार्ट दर्ज
जहानीखेड़ा का रहने वाला है युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें