फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, विरोध में घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली अंतर्गत बुधवार रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति के पक्ष में गुरुवार को लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। पूछताछ के लिए बुलाए गए किशोरी के पिता को भी पुलिस ने बैठा लिया। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर दबाव डालकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बुधवार रात घर में बर्तन धो रही थी। आरोप है कि पड़ोसी घर में घुस आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार छेड़छाड़ करने वाले को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गए। पिता ने रात में ही उसके खिलाफ तहरीर दी।
गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया और उसे भी कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद छेड़छाड़ के व्यक्ति के पक्ष से 20-25 लोग कोतवाली के बाहर जमा हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाएं, किशोरी के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आमादा हो गईं। दबाव पड़ने पर करीब डेढ़-दो घंटे बाद दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता करवा दिया।
विज्ञापन


रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता और व्यक्ति के बीच नाली का विवाद था। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है। इस संबंध में शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि वह लापता छात्रा की छानबीन में रामगंगा पुल राजेपुर गए थे। किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में तहरीर मिलने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें