अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में दुकानदार ने किशोरी को बहाने पानी मंगाया और उसे दुकान के अंदर बंद कर दुष्कर्म किया। दुकान के पड़ोस में ही किशोरी का मकान है। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने शटर खुलवाया। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी पिता सोमवार को काम से लखनऊ गया था। उसके साथ में पत्नी भी गई थी। घर पर उसकी भाभी, बड़ी बेटी (16) और बेटे (7) व (5) साल हैं । मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन मोहल्ले में ही मोबाइल की दुकान किए है। सोमवार को कमरुद्दीन रात के करीब 11 बजे तक दुकान खोले रहा। उसने दुकान पर ही अपने घर से खाना मंगाया था। दुकान के पास ही किशोरी का मकान है। युवक का उसके घर आना-जाना था। खाना खाने की बात कहकर उसने बहाने से किशोरी से दुकान में पानी मंगाया। किशोरी के दुकान में पहुंचते ही युवक ने शटर बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। काफी देर किशोरी के घर नहीं लौटने पर भाभी को फिक्र हुई। वह दुकान की तरफ पहुंची तो अंदर से शटर बंद मिला। आवाज लगाने पर दुकान के अंदर से किशोरी क ी चीख सुनाई दी। भाभी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। कमरुद्दीन जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। मंगलवार को पिता के घर पहुंचने पर किशोरी ने आप बीती बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क र बुधवार को किशोरी की मेडिकल जांच कराई। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-दुकान में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म
- टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई वारदात
-किशोरी को बहानेबाजी कर दुकान के अंदर बुलाया था
-मोहल्लावासियों के पहुंचने पर दी जान से मारने की धमकी