फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक शातिर को गिरफ्तार कर 10 बने अधबने शस्त्र, उपकरण और पांच कारतूस बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने शातिर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरी गंगा नदी किनारे जरैला गांव में अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम अमरजीत सिंह ने सोमवार रात लगभग पौने 12 बजे कन्नौज जिले की सीमा पर गंगा नदी के दूसरी ओर जरैला गांव में अमरूद के बाग में छापेमारी की।


यहां एक झोपड़ी से कुन्नापुरवा गांव के मजरा कटरी बिलुही निवासी रामदास को गिरफ्तार किया गया। मौके से तमंचे, अधबने तमंचे, बंदूक, अधिया समेत कुल 10 बने और अधबने शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में रामदास ने बताया कि वह साल 2008 में भी दो बार अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन



पुलिस की सख्ती के चलते वह यहां झोपड़ी में ही फैक्ट्री चला रहा था। एसपी ने बताया कि रामदास के बारे में और जानकारी भी जुटाई जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मल्लावां के अलापुर कोट निवासी विजय कुमार शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विजय कुमार शर्मा शाहाबाद के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां 24 मई 2017 को उसने एक किशोरी से दुष्कर्म किया था।


इस मामले में वह फरार था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने शाहाबाद के मोहल्ला गढ़ी में लगे मोबाइल टावर के करीब से मंगलवार सुबह नौ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विजय ने बताया कि वह पिछले कुछ माह से लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कालोनी में रह रहा था।
विज्ञापन



अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, शातिर गिरफ्तार
- 10 बने और अधबने शस्त्र बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें