फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बगदाद निवासी आकाश (22) पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार की शाम रिश्तेदार विकास (26) निवासी ग्राम पूरे गिरधर भानपुर थाना रामसनेही घाट जिला बाराबंकी के साथ बाइक से कस्बा से घर लौट रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें