फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी/हरदोई। पिहानी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए शातिर पर हरदोई के कई थानों के अलावा शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। बघौली थाने में दर्ज डकैती के मामले में भी उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गजुआखेड़ा गांव निवासी रत्नेश पुत्र राम भरोसे पर पुलिस ने कुछ माह पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बघौली थाने में दर्ज डकैती के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। गुरुवार को पिहानी के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी को जानकारी मिली थी कि वह त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गजुआखेड़ा स्थित घर आया हुआ है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बघौली के प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम ने रत्नेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रत्नेश के खिलाफ पिहानी कोतवाली में आर्म एक्ट के दो मामले और शाहजहांपुर के पुवायां थाने में हत्या, जानलेवा हमला के अलावा गैंगेस्टर का मामला भी दर्ज है। प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन, सीओ सिटी विजय कुमार राना और पिहानी के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें