फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को मिले शव की हुई शिनाख्त, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार को संडीला कोतवाली क्षेत्र में संत कृपालनगर के निकट झाड़ियों में मिले युवक के शव की शिनाख्त शनिवार देर शाम हो गई। वह लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गनीपुर का निवासी था। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गनीपुर निवासी सुक्खा ने शव की शिनाख्त पुत्र रोहित (21) के रूप में की। सुक्खा ने बताया कि रोहित लखनऊ में मजदूरी करता था। 27 अप्रैल से रोहित लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मलिहाबाद थाने में गुरुवार को ही दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रोहित का प्रेम प्रसंग संडीला औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली युवती से था। यहां उसका आना-जाना भी था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने ही रोहित की हत्या कर शव फेंक दिया। संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को होगा। परिजनों ने मलिहाबाद कोतवाली में ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें