फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में चोरों का धावा, नगदी जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कपूरनपुर बहोरन गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों से नगदी और जेवरात पार कर दिए। सुबह ताले टूटे मिलने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कपूरनपुर गांव बहोरन निवासी रामसेवक, अरुण पुत्र जय वर्मा व राम अवतार के गांव में आसपास मकान बने है। बुधवार रात तीनों मकानों के सदस्य अपनी छतों पर सोए थे।

इसी दौरान देर रात चोरों ने घरों में धावा बोल दिया। दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखी नगदी व जेवरात समेट लिए।
विज्ञापन


सुबह तीनों घरों के सदस्यों की आंख खुलने पर कमरे के ताले टूटे मिलने से पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ितों के अनुसार तीनों घरों से लगभग तीन-तीन लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन


एसओ उमेश्वर यादव ने बताया तीनों घरों से लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है।

तीन घरों से नगदी जेवर चोरी
पीड़ितों के अनुसार तीनों घरों से लगभग नौ लाख की चोरी, एसओ ने बताया कि ढाई लाख की हुई है चोरी
दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोर, पीड़ितों ने दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें